संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:52 AM IST
{“_id”:”6719774346a1d47cd0023904″,”slug”:”gujjar-gang-brutally-beats-two-friends-vandalizes-pickup-lucknow-news-c-13-1-lko1103-926218-2024-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: गुज्जर गैंग ने दो दोस्तों को बेरहमी पीटा, पिकअप में की तोड़फोड़”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:52 AM IST

गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में गुज्जर गैंग के गुर्गों ने मंगलवार 10 बाइक सवार आरोपियों ने छात्र व दोस्त पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक को भी पीट दिया। वहीं, पिकअप में तोड़फोड़ कर घर के बाहर लगा बिजली का मीटर उखाड़ ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सुशांत गोल्फ सिटी के कटरा बक्कास निवासी छात्र सौरभ मंगलवार रात करीब 11 बजे दोस्त माढ़रमऊ कला निवासी सुरेंद्र संग खुर्दही बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भराने गए थे। यहां 10 बाइकों से गुज्जर गैंग के करीब 30 युवक आए और दोनों को बेरहमी से पीट दिया।
दोनों भागे तो आरोपी लाठी व हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए। यहां घर बाहर खड़ी पिकअप को तोड़ दिया, बिजली का मीटर उखड़ ले गए। पुलिस आने पर सभी भाग गए। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने सैनी गुज्जर, अवधेश सहित अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की तलाश कर रही है।