
गुलवीर सिंह
– फोटो : PTI
विस्तार
63वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर दौड़ में अलीगढ़ जिले के गुलवीर सिंह ने रजत पदक जीता है। इससे पहले गुलवीर ने 5 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक दिलाया था।
पंचकूला हरियाणा में 27 से 30 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में 10 किमी दौड़ में गुलवीर को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। स्वर्ण पदक न जीतने पर थोड़े मायूस नजर आए, लेकिन एक कप्तान के तौर पर वह खुश थे, क्योंकि उनकी टीम के सदस्य अभिषेक ने स्वर्ण पदक जीता है।
गुलवीर ने 13 मिनट 34 सेकेंड व 67 प्लस सेकेंड में 5 किलोमीटर दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता था। 400 मीटर दौड़ में चौथे स्थान पर नीरू पाठक रहीं। टीम के मुख्य प्रबंधक व एएमयू के स्कूल के व्यायाम शिक्षक शमशाद निसार आजमी ने बताया कि नीरू शानदार दौड़ीं।