गुरुचरण यात्रा दिल्ली से आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंची थी। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया था। अब यात्रा यहां से अपने अलगे पड़ाव के लिए रवाना हो गई है। यात्रा को रवाना भी भव्य तरीके से किया गया।


Gurucharan Yatra leaves for Bareilly from Agra

गुरु चरण यात्रा बरेली के लिए हुई रवाना।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


दसवीं पातशाही गुरु गोविंद सिंह व माता साहिब कौर के जोड़े, चरण पादुकाएं और वस्त्र लेकर दिल्ली से गुरु का ताल आई गुरुचरण यात्रा शनिवार को बरेली रवाना हो गई। पुष्पवर्षा और जयकारों के बीच यात्रा को आगे भेजा गया। यात्रा 31 अक्तूबर को गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब बिहार पहुंचकर समाप्त होगी।

Trending Videos

दिल्ली के गुरुद्वारा मोतीबाग से निकली गुरुचरण यात्रा शुक्रवार को आगरा पहुंची थी। गुरु का ताल में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को सुबह बरेली के लिए रवाना हुई। इससे पहले गुरुद्वारा मंजी साहिब में कीर्तन समागम का आयोजन हुआ। गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को गुरुद्वारा मंजी साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में पालकी में विराजमान कर शोभा यात्रा के रूप में ले जाया गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *