12:44 PM, 08-Aug-2023

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। आज सर्वे का छठा दिन है। एएसआई की टीम ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे कर रही है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

11:55 AM, 08-Aug-2023

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। एएसएई की टीम सुबह करीब आठ बजे परिसर में पहुंची। सर्वे के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। ज्ञानवापी से सटे गेट नंबर चार के पास एटीएस कमांडो की तैनाती रही। इसी तरह पुलिस, आरएएफ व पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखे। गोदौलिया से मैदागिन तक बैरिकेडिंग करके आवागमन को आसान बनाने का प्रयास किया गया।

09:13 AM, 08-Aug-2023

कल से शुरू हो सकता है जीपीआर सर्वे

सातवें दिन यानी बुधवार से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है। आईआईटी कानपुर की विशेषज्ञों की टीम बुधवार की रात तक वाराणसी पहुंच सकती है। एएसआई ने आईआईटी कानपुर से ज्ञानवापी सर्वे में मदद मांगी है। आईआईटी के पास आधुनिक रडार है। रडार सर्वे में ज्ञानवापी परिसर का नए सिरे से अध्ययन किया जाएगा। जीपीआर की मदद से खोदाई के बगैर जमीन के नीचे का सच जाना जा सकता है।

08:42 AM, 08-Aug-2023


एएसआई की टीम पहुंची
– फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी परिसर के छठे दिन के सर्वे के लिए एएसआई की टीम पहुंच गई है। ज्ञानवापी के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

07:37 AM, 08-Aug-2023


Gyanvapi ASI Survey
– फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार के सर्वे पर ज्यादा ध्यान, साक्ष्य जुटाए

एएसआई की टीम सोमवार को पश्चिमी दीवार का गहन सर्वे किया। दीवार पर बने निशान, रंगाई-पुताई में इस्तेमाल सामग्री, ईंट-पत्थर के टुकड़े व दीवार की चिनाई में इस्तेमाल सामग्री के नमूने बतौर साक्ष्य जुटाए। मिट्टी के नमूने भी लिए। इसके जरिये भवन निर्माण की अवधि, उम्र आदि की जानकारी हासिल की जाएगी।

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि पश्चिमी दीवार की जांच से सच सामने आएगा। यह हिस्सा व्यास तहखाने से जुड़ा है। मां शृंगार गौरी मंदिर तक जाने और निकलने का रास्ता भी इसी तरफ से था। सर्वे में तमाम साक्ष्य मिलेंगे। इसीलिए पश्चिमी दीवार व उसके आसपास के क्षेत्र में सर्वे आगे बढ़ाया जा रहा है।

07:31 AM, 08-Aug-2023

Gyanvapi Survey Live: ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे कर रही है ASI की टीम, देखने के लिए लोगों की भीड़

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे मंगलवार को भी जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक सुबह आठ बजे से सर्वे शुरू होगा। दोपहर में लंच ब्रेक होगा। नमाज के वक्त भी सर्वे का काम रोका जाएगा, फिर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मंगलवार की शाम पांच बजे तक सर्वे चलना है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *