12:45 PM, 07-Aug-2023

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा- सर्वे शाम के 5 बजे तक चलेगा। यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा। ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है। 

11:44 AM, 07-Aug-2023


ज्ञानवापी परिसर के बाहर हिंदू पक्ष की महिलाएं और उनके अधिवक्ता
– फोटो : अमर उजाला

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने परिसर के पांचवें दिन के सर्वे से पहले बयान दिया। अधिवक्ता ने बताया कि आज गुंबद के पास सर्वे होगा।  कल भी वहां जांच हुई थी। वहीं हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता मंजू व्यास ने कहा कि, ‘सर्वे से हम संतुष्ट हैं। टीम अच्छे से अपना काम कर रही है। नींव हमारे मंदिर की है। मुस्लिम पक्ष के लोग जिद पर अड़े हैं।’

11:01 AM, 07-Aug-2023

जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा: वकील

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज सर्वे सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा, फिर यह दोपहर 2:30-5 बजे तक चलेगा…यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। 

यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा…ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।

 

10:56 AM, 07-Aug-2023

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के चलते सुरक्षा चाक चौबंद

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के चलते सुरक्षा चाक चौबंद हैं। ज्ञानवापी के पास पुलिस फोर्स पहुंच गई है। हालांकि अभी तक सर्वे के लिए टीम नहीं पहुंची है। 

09:53 AM, 07-Aug-2023

सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी होगी: वकील

हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे में अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सहयोग कर रही है। सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी होगी, क्योंकि आज सावन महीने का पांचवां सोमवार है।

09:51 AM, 07-Aug-2023

धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले

गुंबद के भीतरी, बाहरी और उसके आसपास मिले धार्मिक आकृतियों की फोटो और वीडियोग्राफी कराई। मैपिंग भी हुई है। धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले हैं। एएसआई की एक टीम ने कंगूरों का अध्ययन किया और इसकी बनावट आदि की मैपिंग की है। चौथी टीम ने ज्ञानवापी की सीमा पर चहारदीवारी और पश्चिमी दीवारों का अवलोकन किया। साक्ष्य जुटाकर आगे की औपचारिकता पूरी की है।

09:51 AM, 07-Aug-2023

सर्वे के चौथे दिन क्या-क्या हुआ?

एएसआई रविवार को सबसे बड़ी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच 58 सदस्यीय टीम को ज्ञानवापी परिसर में दाखिल कराया गया। सुबह आठ बजे से सर्वे का काम शुरू हुआ। ज्ञानवापी के अंदर चार टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में करीब सात घंटे तक सर्वे किया। सबसे पहले एक टीम तहखाने में दाखिल हुई और वहां की दीवारों, छत, ताखा व खंभों पर अंकित चित्रों को देखा। साथ ही उनके आकार, प्रकार को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। एक टीम ने गुंबदों की बनावट की जानकारी जुटाई है।

09:45 AM, 07-Aug-2023

Gyanvapi Survey Live: ज्ञानवापी परिसर का सर्वे जारी, हिंदू पक्ष के वकील ने कहा- ‘रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा’

ज्ञानवापी का वैज्ञानिक सर्वेक्षण अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। सावन के पांचवें सोमवार और काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सर्वे सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम के पांच बजे तक चलेगा। इस बीच नमाज और लंच ब्रेक के लिए भी सर्वे रोका जाएगा। सोमवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएंगे, इस वजह से सतर्कता बरती जा रही है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *