
– फोटो : amar ujala
विस्तार
हज यात्रा के लिए पहली उड़ान रविवार को मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होगी। पहले दिन की उड़ान से जाने वाले हज यात्रियों ने शुक्रवार को हज हाउस पहुंच कर अपनी आमद दर्ज करानी शुरू कर दी है। दूर दराज के जिलों से आने वाले हज यात्रियों को हज हाउस में ही ठहराने की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने हज हाउस पहुंच कर हज यात्रियों की व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। प्रदेश भर से इस बार 25,444 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा के लिये रवाना किया जाना है। राजधानी के चौधरी चरण एयरपोर्ट से 10,901 और दिल्ली से 12,070 हज यात्रियों को हज के लिए रवाना किया जाएगा।
ये भी पढ़ें – उद्योग संगठनों की राय: 2000 के नोट बंद करने से कालेधन पर चोट, धंधे पर भी पड़ेगी मार
ये भी पढ़ें – मोदी सरकार के नौ साल: एक माह में हर व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएगी भाजपा, चुनाव के लिए बनाएगी माहौल
उड़ान के समय से छह घंटा पहले चेक इन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उड़ान के समय से चार घंटा पहले बसों के जरिये यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने पासपोर्ट वितरण केन्द्र, टीकाकरण केन्द्र, चिकित्सा शिविर का भी निरीक्षण किया।