हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई है। ऐसे में हज कमेटी की वेबसाइट पर रात 12 बजे हज पंजीकरण पर ब्रेक लग गया। प्रदेशभर से अब तक 20 हजार से अधिक आजमीन ने पंजीकरण किया है। सभी आवेदकों का हज के लिए चयनित होना तय माना जा रहा है।

loader

Trending Videos

हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज-2026 की घोषणा के बाद बीती 7 जुलाई से हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा एप पर ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक प्रदेशभर से मात्र 16241 पंजीकरण हुए थे। 

आवेदन की सुस्ती को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी थी। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि तक प्रदेशभर से 20 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं। आवेदनों की फीडिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। सभी आवेदकों का हज के लिए चयनित होने की पूरी संभावना है। हज के लिए चयनित होने के बाद आवेदकों को पेशगी के तौर पर 152300 रुपये जमा कराने होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *