
UP: सड़क किनारे जल रही थी लाश… निकल रहा था धुआं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की सुबह गांव के बाहर एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
घटना मिरहची थाना क्षेत्र के यादवगढ़ी प्रसादपुर गांव की है। यहां सुबह ग्रामीण खेत का तरफ जा रहे थे। इसी बीच सड़क किनारे एक युवक का शव जलता हुआ देखा। उससे धुआं उठ रहा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
यह भी पढ़ेंः- UP: कोहरे का फायदा उठाकर रुपयों से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए चोर, पुलिस तलाश में जुटी
उन्होंने शव की आग बुझवाई। इसके बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि कमर से ऊपर का शरीर जल चुका है। इसकी वजह से पहचान नहीं हो पा रही है। युवक की हत्या कर शव जलाए जाने की आशंका है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक कहां का है। यहां तक कैसे आया? इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
