Hamirpur: Bullies entered the house and cut the hair of the girl

घटना की जानकारी देती युवती
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में सोमवार की रात दबंगों ने घर में घुसकर युवती के सिर के बाल काट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले को टालने की कोशिश में जुटी रही लेकिन परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया में आने पर मंगलवार देर शाम पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

थाना क्षेत्र केउमराहट गांव निवासी वीर सिंह निषाद ने बताया कि सोमवार की रात दो बजे मनोज व नत्थू घर में घुस आए। 19 वर्षीय पुत्री सो रही थी उसके कमरे में जाकर हाथ पैर बांधकर सिर के बाल काटकर घायल कर दिया। पुत्री के शोर मचाने पर दोनों आरोपी धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदलाल प्रजापति ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ हाथ पैर बांधकर, मुंह बंद कर बाल काट देना व कलाई काट देना तथा मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *