Hamirpur: Father along with sons killed younger brother by beating him with a stick

दशाराम की फाइल फोटो व घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हमीरपुर जिले में गहरौली गांव स्थित मकान व अन्य संपत्ति के पुराने विवाद में बड़े भाई ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी उसके चेहरे को ईंट से कुचल कर भाग निकले। सीओ राठ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मुस्करा थाने के गहरौली गांव में खून के रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है।

Trending Videos

गांव निवासी भैरम प्रजापति ने बताया कि करौंदा बाबा नाले के पास रोज की तरह वह और उसका भाई दशाराम खेतों की रखवाली के साथ अपने जानवर चरा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे उसके भतीजे महेश, रमेश और अपने पिता सरजू संग वहां पहुंचे और दशाराम (55) को लाठियों व ईंट से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ राठ दिलीप कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *