06:55 PM, 02-Oct-2025

गोंडा में रावण दहन किया गया
– फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
गोंडा में रावण का दहन किया गया
विजयदशमी पर बृहस्पतिवार की शाम शहर के मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में श्री राम व रावण की सेना आमने-सामने थी। दोनों तरफ से बाणों की बारिश हो रही थी। इसी बीच विभीषण ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के कान में कुछ जानकारी दी। इसके बाद राम ने रावण को निशाना साधकर बाण चलाया। इसके साथ ही 45 फिट के रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही चहुंओर जयश्रीराम की गूंज होने लगी। इसके अतिरिक्त खैरा भवानी मंदिर, पंतनगर स्थित रामलीला मैदान व करनैलगंज में भी रावण के पुतले का दहन किया गया।
06:53 PM, 02-Oct-2025
लखनऊ के आरडीएसओ में रावण का पुतला फूंका
लखनऊ के आरडीएसओ में रावण का पुतला फूंका गया। इस दौरान लोगों ने श्लोक पढ़े। बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे।
06:44 PM, 02-Oct-2025
Dussehra 2025 : लखनऊ में 117 जगहों पर होगा रावण दहन, मेघनाथ और कुंभकर्ण भी जलेंगे; ड्रोन से होगी निगरानी
लखनऊ के ऐशबाग में होगा बड़ा आयोजन
लखनऊ में सबसे बड़ा आयोजन ऐशबाग रामलीला मैदान में होगा। यहां 65 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया जाएगा।