Hapud SP transferred, Gyananjay Singh appointed new SP.

– फोटो : amar ujala

विस्तार


डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार देर रात हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया। उनकी जगह गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है।

वहीं, भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात एसपी राजेश कुमार द्वितीय को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

तीन पीसीएस अफसरों का तबादला

प्रदेश सरकार ने चित्रकूट के एसडीएम सतीश चंद्र का उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद मथुरा के ओएसडी के पद पर स्थानांतरण कर दिया है। वाराणसी के सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला को बांदा भेजा गया है। प्रतापगढ़ के एसडीएम अमित त्रिपाठी को सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें