{“_id”:”6b05d192c22010704a03f823″,”slug”:”family-away-at-ganga-bathing-fair-thieves-ransack-their-home-hapur-news-c-306-1-gha1001-125005-2026-11-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hapur News: गंगा स्नान मेले में गया था परिवार, चोरों ने खंगाला मकान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गांव कुराना में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
सिंभावली। क्षेत्र के गांव कुराना में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार गंगा स्नान के लिए गढ़ गंगा मेले में गया हुआ था। मंगलवार को घर लौटने पर मकान के ताले टूटे हुए और कमरों में सामान बिखरा देखकर परिवार के होश उड़ गए।
गांव कुराना निवासी नवदीप सांगवान ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि उनके परिवार के लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर डेरा डाला हुआ था। सोमवार को वह भी घर में ताले लगाकर गंगा मेले में चले गए। नवदीप का कहना है कि मंगलवार की सुबह गांव लौटने पर मकान के मुख्य द्वार पर लगा ताला गायब मिला।
अंदर घुसने पर कमरों के ताले भी टूटे मिले। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित का कहना है कि जांच करने पर मालूम हुआ कि चोरों ने अलमारी, संदूकों के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा घर में रखे छह हजार रुपये व अन्य कीमती सामान भी ले गए।
राजपुर मढ़ैया की चोरी में पुलिस खाली हाथ
20 नवंबर को गांव राजपुर की मढ़ैया में भी चोरों ने नरेंद्र कुमार शर्मा के बंद मकान को निशाना बनाया था। नरेंद्र गाजियाबाद में रहने वाले अपने बेटे के घर गए हुए थे। पीड़ित के अनुसार उनके घर से चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण, 30 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं, क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से लोग पुलिस गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि दोनों मामलों में जांच कराई जा रही है। गांव व घटनास्थलों के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान का प्रयास कर रहे हैं। जल्द दोनों मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा।
