न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय

Updated Thu, 12 Feb 2026 06:43 PM IST

यूपी के हरदोई जिले में गेस्ट हाउस संचालक की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। 


Hardoi: Guest house owner murdered with sharp weapons over gambling dispute

अनिल सिंह भदौरिया की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

लोनार कोतवाली क्षेत्र के नकटौरा पुलिया निवासी अनिल सिंह भदौरिया उर्फ नीशू (43) गेस्ट हाउस चलाते थे। भवन निर्माण सामग्री की दुकान भी थी। उनकी धारदार हथियारों से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव लोनार-बघौरी मार्ग पर राज बहादुर डिग्री कॉलेज के पास पड़ा मिला। पुत्र अजय कुमार ने बताया कि पिता अनिल सिंह बिना कुछ बताए बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे।

Trending Videos

अनिल सिंह जुआं खेलते थे। दावा है कि पांच लाख रुपये लेकर वह सुखेता नाला के झाबर के पास चार लोगों के साथ जुआं खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर साथ में जुआं खेल रहे लोगों ने दौड़ादौड़ाकर अनिल पर धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद करने लगी। इस बीच पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *