Hardoi: Two bike riders died due to tractor collision

बिलखती महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के पल्हाराई गांव के पास सोमवार रात बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पल्लेपार गांव निवासी अनूप कुमार (20) उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के खंभौली गांव निवासी मनीष के साथ कछौना के बिबियापुर गांव से बारात में शामिल होने के लिए कासिमपुर के ग्राम टांडाहार जा रहे थे।

रात करीब नौ बजे थाना क्षेत्र के सरेहरी-मेढ़ोआ मार्ग पर पल्हाराई गांव के पास बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को संडीला सीएचसी लाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने हालत नाजुक देख एक को ट्रॉमा व दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पल भर में मिट गईं खुशियां, मातम में बदला माहौल

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में चीख पुकार मच गई। दोनों रिश्तेदारी में बरात के लिए जा रहे थे। गमगीन परिजनों के साथ बच्चे भी बिलख-बिलख कर रो रहे थे। खुशियां मातम मे बदल गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *