न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय

Updated Wed, 21 Aug 2024 11:56 PM IST

Hardoi News: घरेलू सामग्री खरीदने निकले किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 


Hardoi Accident: Farmer hit by bike, death

सांकेतिक तस्वीर हादसा
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हरदोई जिले में बाजार से खरीदारी कर पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मारदी। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र के बेगराजपुर निवासी धर्मेंद्र (24) खेती करता था। मंगलवार को घरेलू सामग्री खरीदने के लिए पाली कस्बे की बाजार गया था।

Trending Videos

खरीदारी करने के बाद पैदल ही घर जा रहा था। गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में धर्मेंद्र गंभीर घायल हो गया। जानकारी पर परिजन उसे पाली पीएचसी ले गए और यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल पाली थाना क्षेत्र है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *