न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sat, 09 Nov 2024 08:53 PM IST

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। डंपर की टक्कर से बाइक सवार बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि तीन लोग घायल हो गए।


loader

Hardoi: Child's head severed from body due to collision with dumper, three people injured

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व लगी लोगों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मौसी की शादी में माता-पिता के साथ बाइक से जा रहे पांच वर्षीय बच्चे को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। बाइक सवार दंपती व बच्ची घायल हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने दो घंटे तक जाम लगाया। थाना पिहानी के ग्राम उमसेड़ा निवासी नन्हके (35) शनिवार सुबह 10.30 बजे अपने साले मजने निवासी महितापुर थाना हरपालपुर की पुत्री की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।

बाइक नन्हके चला रहे थे। बाइक पर दोनों बच्चे व पत्नी भी बैठी थीं। बेटा जैनुल मोटर साइकिल की टंकी पर बैठा था। बीच में बेटी इलिमा (9) व पीछे पत्नी शब्ली (28) बैठी थीं। सांडी से तिराहा मार्ग के बीच स्थित हरिद्वारी-अस्पताल के पास सामने से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने से जैनुल का सिर धड़ से अलग हो गया व दंपती समेत तीनों लोग घायल हो गए। हादसे से गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ सुनील शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल मां, बेटी व पिता का सीएचसी में उपचार कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें