
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई में टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गांव से कुछ दूर गन्ने के एक खेत में शीशम के पेड़ के नीचे नग्न अवस्था में पड़ा मिला। बच्ची बुधवार दोपहर महुआ बीनने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर एक शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की बेटी (7) बुधवार दोपहर गांव में ही एक गन्ने के खेत में लगे महुआ के पेड़ से फूल तोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने रात तक तलाश की, लेकिन कोई जानकारी न होने पर देर रात टड़ियावां थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह को घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलने पर आधीरात के बाद एक बजे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह मौके पर गए, लेकिन कुछ खास पता नहीं चला।
