Hardoi: DCM collided with tractor-trolley while trying to overtake, one dead

सुरेंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो व खाई में पलटी पड़ी डीसीएम व ट्रैक्टर-ट्रॉली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर मंगलवार सुबह ओवरटेक करने के प्रयास में डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। घटना में डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों ही सड़क पर पलट गए, ट्रैक्टर में आग लग गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

पाली थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (35) ट्रैक्टर चलाते थे। मंगलवार सुबह वह सबमर्सिबल पाइप लाइन का सामान ट्रॉली में भरकर ट्रैक्टर से जा रहे थे। उसके साथ पाली थाना क्षेत्र के कौसिया निवासी रावेंद्र कश्यप (60) भी थे। बिल्हौर कटरा मार्ग पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटियारी डिग्री कॉलेज के पास रूपापुर से मूंगलफली भरकर कानपुर जा रही डीसीएम के चालक ने ओवर टेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस कारण दोनों वाहन खंती में गिर गए। इनके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। रावेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *