न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय

Updated Tue, 10 Sep 2024 05:44 PM IST

Hardoi News: डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में कार सवार चार किशोरियों समेत सात लोग घायल हो गए।



Hardoi: Dumper hits car while trying to save a cyclist, seven people injured

हरदोई में सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर सरसई गांव के पास स्थित ढाबे के सामने साइकिल सवार किशोर को बचाने के प्रयास में डंपर और कार की भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार चार किशोरियों समेत सात लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन घायलों को इलाज के लिए शाहजहांपुर के अल्हागंज ले गए हैं।

Trending Videos

शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज निवासी अरविंद गुप्ता (45) मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे कार से शाहाबाद जाने के लिए निकले थे। कार में अरविंद की मां रामचहेती (65), बेटी रुचि (17), भांजी रोशनी (17), बहन सुरभि (16), साली सिमरन (16) और भतीजा शुभ (5) भी सवार थे। कार अरविंद चला रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दो सौ मीटर आगे ढाबे के पास रूपापुर की तरफ से आ रहे डंपर ने अचानक सड़क पर आए साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की और इसी के चलते कार में टक्कर मारदी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में उतर गए। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। इनमें रुचि सिमरन और सुरभि की हालत गंभीर है। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकलवाया। परिजन घायलों को लेकर निजी वाहन और एंबुलेंस से अल्हागंज चले गए। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें