Hardoi: JCB runs on illegal construction of the main accused of Aman murder case

निर्माण गिराती जेसीबी
– फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में हुए अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ग्राम समाज की जमीन में बना बंगला (दो तरफ दीवारें और उस पर पड़ा छप्पर) शनिवार शाम जेसीबी से गिरा दिया गया। जेसीबी का रुख मुख्य आरोपी के मकान की तरफ भी हुआ, लेकिन यहां बिना कार्रवाई के ही जेसीबी और अफसर वापस चले गए। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मकान को गिराए जाने की कागजी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है।

बीती 29 जून की रात खेमपुर गांव मेें छोटे राजपूत के मकान पर गांव के ही कुछ लोगों ने धावा बोल दिया था। घटना में छोटे राजपूत के बेटे अमन राजपूत की हत्या कर दी गई थी। छोटे, उसकी पत्नी, पुत्री और दामाद घटना में घायल हुए थे। सात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओें में मामला दर्ज किया गया था। गांव के ही रिजवान को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

घटना में नामजद किए गए सात लोगों में से छह को पुलिस दो अलग अलग मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रिजवान के मकान की पैमाइश भी कराई गई थी। इस दौरान उसके मकान के पीछे ग्राम समाज की जमीन पर उसका बंगला बने होेने की जानकारी पर राजस्व विभाग ने नोटिस दी थी। अवैध कब्जा न हटाए जाने पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से उक्त बंगला गिरा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *