Hardoi News: मासूम बच्चों के साथ खेलते समय 18 अक्तूबर की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने बहुत सक्रियता नहीं दिखाई। सक्रियता दिखाई होती तो शायद मासूम का शव न मिलता।


Hardoi Murder, Pieces of innocent child were spread in 20 meter area, police claim murder after misdeed

लापता मासूम का खेत में मिला शव
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


हरदोई जिले में छह दिन से लापता बच्चे को पुलिस नहीं खोज पाई और बुधवार को उसका क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए शव के टुकड़े एकत्र कर पहले पॉलीथिन और फिर कफन में रखे गए। पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद शव गन्ने के खेत में फेंका गया होगा और मवेशियों ने नोंच खाया।

Trending Videos

एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस कुकर्म के बाद हत्या का अंदेशा जता रही है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को 19 अक्तूबर को तहरीर दी थी। बताया कि 18 अक्तूबर की दोपहर उसका पुत्र (11) रात में गांव में ही खेलने गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें