
hardoi road accident
– फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में दिन भर हाड़तोड़ मेहनत के बाद किसी तरह गुजर बसर करने वाले नट बिरादरी के दस परिवार मंगलवार रात अपनी झोपड़ियों में सोए थे। झोपड़ी के अंदर गर्मी बहुत थी तो धीरे धीरे सारे परिवारों ने अपनी झोपड़ियों के आगे चारपाई डाल दी।
रात में हल्की हवा चली तो दिन भर की मेहनत से थके लोग सुकून की नींद सो गए। आधी रात के बाद गहरी नींद में सो रहे इन्हीं में से एक परिवार पर मौत ने झपट्टा मारा, तो फिर यह लोग हमेशा के लिए सो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ आठ शव देखकर हर किसी का कलेजा भर आया।
