
जानकारी देता धर्मपाल राठौर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक शराब के ठेके के सेल्समैन को 14 दिन में ही दूसरी बार लूट लिया गया। लूटे गए सेल्समैन का आरोप है कि घटना की जानकारी देने पर मौके पर पहुंचे एक पुलिस कर्मी ने उसे तमाचा भी मार दिया। लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी धर्मपाल राठौर मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी गांव में स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है।
धर्मपाल के मुताबिक शनिवार रात वह ठेका बंद कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। कठमा मिश्रीपुर के बीच में अचानक झाडियों से निकले तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इनमें से एक के पास डंडा और दो के पास तमंचा था। आरोप है कि बदमाशों ने उससे 12 सौ रुपये लूट लिए। और झोले में रखी सब्जी सड़क पर फेंक दी। घर पहुंचकर उसने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस और पीआरवी के पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ वह फिर घटनास्थल पर गया।
