{“_id”:”66eb4610c5602be25a0aefc8″,”slug”:”harsh-and-amit-sharma-won-in-badminton-tournament-orai-news-c-224-1-ka11004-119839-2024-09-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में हर्ष व अमित शर्मा ने मारी बाजी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के पांच वर्गों में पहला फाइनल ओपन युगल का भीमेंद्र सिंह, महेश प्रताप और अभय सिंह, नैतिक के बीच हुआ। पहले फाइनल मुकाबले में भीमेंद्र और महेश की जोड़ी ने 21-16, 21-9 से एकतरफा जीत हासिल की।

Trending Videos

इंदिरा स्टेडियम में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ग में नैतिक और नारायण के बीच मुकाबला हुआ। नैतिक ने 21-19, 13-21, 21-15 से जीत हासिल की। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए एकल और युगल मुकाबले हुए। इसमें अमित शर्मा और पलक नायक का मुकाबला रमन सिंह और राजेश शर्मा की जोड़ी से हुआ। इस मैच में रमन सिंह और राजेश शर्मा की जोड़ी ने आसानी से 21-13, 21-14 से मैच जीता।

अमित शर्मा और रमन सिंह के बीच हुए मुकाबले में अमित शर्मा ने 21-11, 12-21, 21-13 से जीत हासिल की। हर्ष और राज के बीच फाइनल मुकाबले को हर्ष ने 21-13, 21-13 से जीता। मुख्य अतिथि राजाराम गुर्जर और संजय सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

अध्यक्ष अमित शर्मा, अनिल दिवाकर, मनीषा शर्मा, सपना तिवारी, अवनीश विश्वकर्मा, अमित मिश्रा, मनीष विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सुग्रीव पांडेय, प्रभात तिवारी, पारसनाथ चौधरी, मनोज गुप्ता, जीतेंद्र त्रिपाठी, अमित नागर, कुमारेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें