Haryana Assembly Elections: SP made its stand clear, told why it was out of the alliance, whom will it support

हरियाणा विस चुनाव।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सपा अपने प्रत्याशी खुद देगी या किसी का सहयोग करेगी यह बात साफ हो गई है। समाजवादी पार्टी हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन व सहयोग करेगी। यह ऐलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने किया है।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन का प्रमुख घटक होने के नाते कांग्रेस से शुरू में 17 सीटें मांगी थी । ज्यादा बताने पर पार्टी ने 11 सीटों पर लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। फिर पार्टी 5 सीटों पर भी लड़ने को तैयार हो गयी मगर उनको भी कांग्रेस द्वारा ज्यादा बताने पर समाजवादी पार्टी मात्र 3 सीटों पर लड़ने के लिए सहमत हो गयी थी। मगर कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन धर्म को ना निभाते हुए समाजवादी पार्टी के लिए कोई सीट नहीं छोड़ी।

 जबकि खुद कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव जी को व्हाट्सअप मैसेज भेज कर सीटें देने की सूचना दी थी जिसे पार्टी ने काफ़ी गंभीरता से लिया है और कांग्रेस के इस व्यवहार से खुश नहीं है।  फिर भी समाजवादी पार्टी अपने मूल्यों व सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को सहयोग व समर्थन करेगी क्योंकि पार्टी नहीं चाहती कि सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ वोटों का बिखराब हो।

 पार्टी भाजपा को प्रदेश व देश से उखाड़ने के लिए दृढ संकल्पित है और उस उद्देश्य को हासिल करने के लिए ऐसा करना आवश्यक समझती है। यह फैसला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पार लिया गया है। 

जम्मू जाएंगे, पर हरियाणा पर चुप्पी

अखिलेश यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का पार्टी संगठन चुनाव प्रचार के लिए बुलाएगा तो वहां जाएंगे। उनका नाम प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल है। लेकिन, हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए जाने के सवाल पर कुछ नहीं बोले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *