अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित कंकाली मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी पहुंचाया।

Trending Videos

 

बलवीर सिंह (38) निवासी निनामई अपनी मोपेड से कंकाली मंदिर स्थित दुकान से लौट रहा था। बलवीर की मोपेड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां बलवीर की मौत हो गई। 

इधर, 28 दिसंबर की शाम अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित 14 नंबर भट्ठा के पास अलीगढ़ से आ रहे बाइक सवार की बाइक असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गई। जिससे बाइक सवार कौमरी निवासी अंकित, मोहित और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अभिषेक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *