हाथरस जंक्शन के गांव लच्छिमपुर पर सड़क पार कर रही एक महिला को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मथुरा-बरेली मार्ग स्थित गांव लच्छिमपुर की रहने वाली गीता देवी (46) सासनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहेटा में रसोइयां के पद पर 12 साल से तैनात थीं। 

Trending Videos

3 जनवरी की दोपहर गीता देवी गोबर डालने के लिए निकली थीं। नोहरे से गोबर लेकर वह सड़क की दूसरी तरफ जा रही थीं। तभी सरिया से लदा खुला ट्रक बैक हो रहा था। चालक ने ध्यान नहीं दिया कि पीछे महिला सड़क पार कर रही है। चालक की लापरवाही से महिला ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर अफरा-तफरी मची गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपने पीछे पति व तीन बच्चों को छोड़ा है। 

ग्रामीणों ने बताया कि लच्छिमपुर के निकट ही एक फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। ट्रक सरिया लेकर उसी फैक्टरी में जा रहा था। बीच में बैक करने के दौरान हादसा हुआ। एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *