हाथरस में हुआ सड़क हादसे में 17 मौतों के बाद अभी ये क्रम थमा नहीं है। बीते दिन इस सड़क हादसे में घायल सैमरा गांव की रहने वाली आबिदा की भी मौत हो गई। उसकी लाश गांव लाई गई। भारी बारिश के बीच तिरपाल के साये में उसका जनाजा निकला। 

 



Hathras accident: After the death of 17 one more  Abida life lost

हाथरस हादसा
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हाथरस सड़क हादसे में एक सप्ताह पहले घायल हुई आबिदा की अलीगढ़ अस्पताल में बुधवार की रात मौत हो गई। बृहस्पतिवार को आबिदा का शव गांव सैमरा लाया गया। लगातार बारिश से हर तरफ पानी ही पानी था। रास्ताें पर पानी भरा था। फातिहा की नमाज के बाद जब आबिदा के जनाजे को लोग ले जाने लगे तो परेशानी होने लगी। इस पर ग्रामीणों ने 30 मीटर तिरपाल खरीदकर उसके साये में जनाजे को ले जाने की व्यवस्था की। आबिदा को कब्रिस्तान में दफनाया गया।

Trending Videos

एक ही घर में चार मौत

सैमरा निवासी बेदरिया ने हादसे में दो बेटे छोटे अली, इरशाद और नाती अल्फेज को पहले ही सड़क हादसे में खो दिया था। बुधवार को इरशाद की पत्नी आबिदा की मौत से और भी वह सहम गए। अब एक ही बेटा शान मोहम्मद है, जो बाइक मैकेनिक है। आबिदा का निकाह 14 महीने पहले हुआ था। 4 माह का एक बेटा है, जिसे नहीं पता कि उसके माता-पिता दोनों नहीं रहे। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *