हाथरस हादसे में नन्हे अयान को मौत छू कर निकल गई। वो गोद से छिटक कर झाड़ियों में गिरा। लाशों के ढेर के बीच वो कही भी नहीं दिखा। एक घंटे तक पड़ा रहा। जब रोने की आवाज आई, तो उसे झाड़ियों से निकाला गया। 


Hathras Accident: Little Ayaan slipped from his lap and fell into the bushes lay there for an hour

अयान
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हाथरस हादसे में भोला अपनी पत्नी आफरीन और डेढ़ साल के बेटे अयान के साथ गाड़ी में सवार थे। भोला की मौत हो गई, जबकि आफरीन घायल हैं। उनका इलाज अलीगढ़ में चल रहा है। भोला की बहन शहरून ने बताया कि टक्कर के बाद कई लोग छिटककर दूर जा गिरे थे। अयान अपनी मां की गोद में बैठा था, वह छिटककर झाड़ियों में गिर गया। घायलों को अस्पताल ले जाते वक्त लोगों ने बच्चे को खोजा मगर वह नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद अयान के रोने की आवाज सुनकर उसे बचाया जा सका।

Trending Videos

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें