अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Mon, 19 Aug 2024 09:10 PM IST

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ने के लिए वही सदस्य वैध होंगे जो कि लगातार दो वर्षों से नियमित रूप से विधि व्यवसायरत होंगे। इनके लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का सदस्य होना अनिवार्य होगा।


Hathras District Bar Association election schedule

हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव समिति
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 30 अगस्त को होना है। इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी। 

Trending Videos

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार शर्मा ने बताया है कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन 20 अगस्त से 22 अगस्त तक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:30 तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों पर विचार 23 अगस्त को किया जाएगा। नामांकन पत्र वापसी के लिए 23 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशियों को नामांकन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। 

निर्वाचन की तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगी और उसी दिन मतगणना शाम 4:30 बजे से शुरू हो जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह स्पष्ट किया है कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ने के लिए वही सदस्य वैध होंगे जो कि लगातार दो वर्षों से नियमित रूप से विधि व्यवसायरत होंगे। इनके लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का सदस्य होना अनिवार्य होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें