Hathras DM Ashish Kumar visit health services on first day

बागला जिला अस्पताल का निरीक्षण करते नवागत डीएम आशीष कुमार
– फोटो : सूचना विभाग

विस्तार


हाथरस के नवागत डीएम चार्ज संभालने के बाद ही एक्शन में दिखाई दिए। डीएम आशीष कुमार 27 जून सुबह शहर के बागला संयुक्त जिला व जिला महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, सीटी स्कैन, दवा, पर्चा काउंटर और वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नवागत डीएम अशीष कुमार ने सीटी स्कैन कक्ष, पर्ची काउंटर, बाल रोग विभाग, ईएनटी कक्ष, एनपीपीसीडी कक्ष, वरिष्ठ परामर्शदाता कक्ष, दवा वितरण कक्ष, डेंगू वार्ड, एनआरसी कक्ष, महिला अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी, एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम, जच्चा बच्चा वार्ड, जनरल महिला/पुरुष वार्ड व इमरजेंसी का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 25 से 30 सीटी स्कैन किए जाते हैं। देर रात्रि में यदि कोई मरीज आपातकालीन स्थिति में सीटी स्कैन के लिए आता है तो डॉक्टर को बुलाकर मरीज का सीटी स्कैन कराया जाता है। अस्पताल में लगभग 2000 मरीजों को ओपीडी में देखा जाता है। निरीक्षण के समय तक 129 मरीजों को पर्ची दी गई थी। डीएम ने मरीजों के बैठने के प्रबंध करने के निर्देश दिए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *