fallen wall of house under construction

मौहल्ला खन्दारी गढी में गिरा मकान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में सोमवार को अचानक एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर मजदूर सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक दोनों के उपचार में जुट गए।

मोनू पुत्र विनोद निवासी मोहल्ला खंदारी गढ़ी थाना हाथरस गेट के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को मकान में मजदूर ललित पुत्र महेंद्रपाल निवासी खंदारी गढ़ी काम कर रहा था। मोनू भी वहीं मौजूद था।अचानक मकान की दीवार गिर गई। जिससे दोनों लोग मकान के मलबे में दबकर घायल हो गए। 

शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने जैसे तैसे दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों का उपचार किया। इधर, सत्यवीर सिंह पुत्र टीकम सिंह निवासी नगाला तुंदला थाना हाथरस गेट रविवार की रात अपने घर की छत पर सो रहा था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *