
किशोरी प्रतीकात्मक
विस्तार
किशोरी से जुड़े एक मामले की विवेचना कर रहे विवेचक पर किसी का फोन आया कि किशोरी झांसी में एक मकान में रह रही है। पुलिस तुरंत ही झांसी के लिए रवाना हुई और किशोरी को बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई। किशोरी घर से लापता थी, उसे एक युवक भगा ले गया था।
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने झांसी से बरामद कर लिया। उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि रविवार की शाम क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को शनिवार की शाम को ही एक युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया है।
पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। किसी ने विवेचना अधिकारी को मोबाइल पर सूचना दी कि किशोरी झांसी में एक मकान में रह रही है। पुलिस ने रविवार की रात में ही झांसी पहुंचकर किशोरी को एक मकान से बरामद कर लिया और उसे लेकर कोतवाली आ गई।
