
खूंखार बंदर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी यूनिस की आठ वर्षीय बच्ची इशायरा 16 नवंबर को छत पर खेल रही थी। इस बीच वहां पर आए बंदरों ने उस हमला बोल दिया।
बच्ची सीढ़ियों से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची को परिजन बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे चिकित्सक ने गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
