kukarm with the young man

कुकर्म
– फोटो : Demo Pic

विस्तार


बैंड के तीन युवकों ने अपने एक साथी को पहले शराब पिलाई, फिर उसके साथ झाड़ियों में ले जाकर गंदा काम किया। युवकों ने वीडियो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर उस वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को आगरा जाने को कह दिया।

हाथरस के सहपऊ कोतवाली में आगरा के थाना बहना में जमाल नगर निवासी युवक ने अपने साथ हुए कुकर्म की कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उसने कहा कि 9 दिसंबर को वह सहपऊ के गांव मानिकपुर में शादी समारोह में बैंड बाजों के साथ मजदूरी पर आया था । बरात चढ़ाने के बाद बैंड के तीन युवकों ने उसको शराब पिलाई। उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया । साथ ही युवकों ने एक वीडियो भी बना लिया । 

युवकों ने धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसका वीडियो प्रसारित कर दिया जाएगा । युवकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। कोतवाली पर पीड़ित  के साथ आए उसके पिता ने कहा कि मामले की शिकायत पहले बरहन थाने में की थी । उन्होंने पहले तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और फिर यह कहते हुए छोड़ दिया कि यह घटना उनके क्षेत्र की नहीं है। इसके बाद पीड़ित सहपऊ कोतवाली आए । कोतवाली पुलिस ने उनको आगरा जाने की सलाह दे दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *