
मृतक वृद्ध विजय सिंह
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड और जलेसर रोड पर हुए अलग-अलग हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि मैक्स चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कस्बे के मोहल्ला मंदिर वाला का रहने वाला 50 वर्षीय विजय सिंह पुत्र रामस्वरूप घर से टहलने के लिए गए थे। लौटते वक्त आगरा रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही विजय सिंह की मौत हो गई। हालांकि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की सूचना पर मृतक के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जलेसर रोड पर स्कूल के निकट हुए हादसे में मैक्स चालक घायल हो गया। यहां ट्रक और मैक्स आमने-सामने से भिड़ गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होने के अलावा मैक्स चालक को चोट आई है। सूचना पर पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई।
