
Baba Narayan Sakar hari
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में हुए सत्संग में 2.50 लाख से अधिक अनुयायी यूं ही नहीं पहुंचे थे। दलितों का गढ़ माने जाने वाले आगरा मंडल में भोले बाबा का एकछत्र राज चलता है। कस्बे और गांव से लेकर गली- मोहल्लों में बाबा के सेवादार हैं। वंचित समाज में बाबा की गहरी पैठ है। इनमें दलितों के साथ अति दलित और पिछड़े भी शामिल हैं। बाबा के भक्तों में नेताओं के साथ अफसर भी शामिल हैं।
भोले बाबा का सत्संग 2 जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ में आयोजित हुआ था। इसमें आगरा, एटा, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज, फरीदाबाद, बुलंदशहर, ललितपुर सहित 15 से अधिक जिलों के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा से अनुयायी पहुंचे थे। इनमें भी महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
