सादाबाद कस्बे में केला व्यापारी से हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 4  अप्रैल देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने लूट के 1.97 लाख रुपये, सोने की अंगूठी व कड़ा भी बरामद कर लिया है। पिछले दस दिन से प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी ने ही साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी।

मोहल्ला इस्लामनगर के रहने वाले हरिओम दो अप्रैल की रात अपने केला प्लांट से घर जा रहे थे। छावी मियां बाग के निकट बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था तथा बेरहमी से पीटा था। तमंचे की बट से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बदमाश थैले में रखे 4,04,200 रुपये, अंगूठी व कड़ा लूटकर ले गए थे। हरिओम के भतीजे लवकुश ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया था। सर्विलांस टीम भी लगी हुई थी।

शनिवार रात सादाबाद पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम ने मथुरा-बिसाना रोड से लिंक रोड राया रोड मडनई कट पर बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायर किए गए, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। साथी को गिरता देख बाकी तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें भी दबोच लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *