loader


मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। एक्सप्रेस-वे पीआरवी कर्मी व इलाका पुलिस मौके पर पहुंची, और शवों को कार से बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को सूचना दे दी दी है।

शुक्रवार सुबह लगभग 05:30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-65 (गांव कौलाना) पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। कार में सवार 4 लोगों में से दिल्ली के मंडोली स्थित नंदनगरी निवासी 26 वर्षीय टैक्सी चालक मोनू और चंडीगढ़ के थाना धनसा के मिलक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय दीपक गोयल की मौके पर ही मौत हो गई।

 




Trending Videos

havoc of speed: Air bags burst after a fierce collision two youths died dead bodies got stuck taken out by cut

यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वहीं उन्नाव के थाना हसनगंज के नसूलपुर निवासी रामू और दिल्ली के साधना नगर निवासी गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी सोनू सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वाहनों को क्रेन की मदद से एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात सुचारू कराया है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि हादसा नींद की झपकी लगने या तेज रफ्तार के कारण हुआ है, पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 


havoc of speed: Air bags burst after a fierce collision two youths died dead bodies got stuck taken out by cut

दीपक का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


टायरों का व्यवसाय करता था दीपक गोयल

दीपक गोयल पुराने टायरों को खरीदने-बेचने का काम करता था। वह 3 जून को चंडीगढ़ से बस से अपने कर्मचारी रामू के साथ साले गोलू के यहां दिल्ली आया था। तीनों ने यहां से टैक्सी बुक ,की जिसे चालक मोनू चला रहा था, यहां से सभी टायर खरीदने उन्नाव पहुंचे और गाड़ी लोड कर चंडीगढ़ रवाना की। यह उन्नाव से वापस दिल्ली आ रहे थे, लौटते वक्त यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 65 पर हादसा हो गया। दीपक पर एक 6 वर्षीय पुत्री पाखी है,पत्नी आरती गोयल व परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है।

 


havoc of speed: Air bags burst after a fierce collision two youths died dead bodies got stuck taken out by cut

कार हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एयर बैग खुलकर फटे

ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार आगे से आधी से ज्यादा बुरी तरह से फंस गई थी। कार में आगे चालक मोनू व टायर व्यवसायी दीपक गोयल बैठे थे, जिनकी मौत हो गई। शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। सीट बेल्ट लगी होने के कारण एयर बैग खुल तो गये मगर फट गये ।


havoc of speed: Air bags burst after a fierce collision two youths died dead bodies got stuck taken out by cut

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला


कार में पीछे बैठे युवक भी हो गए घायल

कार में पीछे बैठे गोलू व रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार की खिड़की तोड़ बाहर उन्हें निकाला। पुलिस ने लगभग 1 घंटे तक रेस्क्यू कर कटर मशीन से कार को काटकर चारों को बाहर निकाला।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *