{“_id”:”6786a779bd66e9f05a01a3f3″,”slug”:”hawker-beaten-on-the-road-with-hockey-sticks-and-belts-in-sisamau-fir-lodged-against-six-2025-01-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: सीसामऊ में हॉकर को हॉकी और बेल्टों से सड़क पर पीटा, छह पर रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सीसामऊ थानाक्षेत्र में हॉकर को युवकों ने मामूली विवाद में सड़क पर हॉकी, बेल्टों से पीटा। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने शिकायत करने पर हत्या कर शव को नाले में फेंकने की धमकी दी। पीड़ित ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बाद में तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos
सीसामऊ शराब मिल का हाता निवासी पंकज कनौजिया जरीबचौकी सेंटर पर हॉकर हैं। पकंज ने बताया कि 12 जनवरी की रात करीब 12:15 बजे वह पैदल घर जा रहे थे। उसी दौरान रोमी, शिवलाल, सनी, सहवाग, रौनक उर्फ भग्गू व अज्ञात साथियों के साथ मामूली बात पर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उन्हें हॉकी, बैट और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उसके सिर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि शिकायत करने पर उसका शव किसी नाले में तैरता मिलेगा। थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात का है, इस बारे में भी जानकारी की जा रही है।