{“_id”:”670d6443cab3558422083ea1″,”slug”:”hazratganj-intersection-signal-bad-manual-traffic-operation-lucknow-news-c-13-1-lko1103-914110-2024-10-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: हजरतगंज चौराहे का सिग्नल खराब, मैनुअल यातायात का संचालन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। हजरतगंज चौराहे का ट्रैफिक सिग्नल सोमवार दोपहर में खराब हो गया। इससे यातायात का दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने मैनुअल यातायात का संचालन किया। बताया कि तकनीकी खामी के कारण सिग्नल बंद हो गया था। इसके पहले भी चौराहे का सिग्नल खराब हुआ था, जिसे दुरुस्त कराया गया था।
हजरतगंज में स्कूलों की छुट्टी के बाद वाहनों का दबाव बढ़ गया। कैसरबाग बस अड्डे से बसें बलरामपुर अस्पताल के सामने से निकलीं। इससे अस्पताल के बाहर ट्रैफिक धीमा हो गया। यहां मरीज व तीमारदार परेशान दिखे। कचहरी के सामने जाम न लगे, इसके लिए परिवहन विभाग ने बसों का रूट बदला है। उधर, डालीगंज में भी यातायात के दबाव से राहगीरों को समस्या हुई।
