Head constable died due to deteriorating health in Mainpuri

हेड कांस्टेबल अवधेश रावत की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

मामला घिरोर थाने का है। यहां अवधेश रावत हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। वह मूल रूप से आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र के नगला तेज के रहने वाले थे। सुबह वह अपने आवास पर थे। उनके साले ने थाने में सूचना दी कि अवधेश की तबीयत बिगड़ गई है। वह बोल नहीं पा रहे हैं। 

जानकारी मिलने पर एसआई मां प्रताप सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार उनके आवास पहुंचे। इसके बाद उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां पर हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया। सैफई लेकर पहुंचे तो यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *