Health department give instructions to conduct RTPCR test of suspected patients

एचएमपीवी
– फोटो : Freepik.com

विस्तार


ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के देश में मामले सामने आने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और कफ के गंभीर लक्षण वाले मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी लैब संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि इस वायरस की पुष्टि होने पर इसकी रिपोर्ट तत्काल सीएमओ कार्यालय में भेजें। उन्होंने बताया कि इस वायरस की जांच के लिए कोई अतिरिक्त किट विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई है। आरटीपीसीआर से ही जांच कराई जा रही है।

Trending Videos

बाहर से आने वालों पर भी रखें नजर

सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की निगरानी रखने को कहा है। बाहरी राज्यों व शहरों से आने वाले लोगों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह एक सामान्य वायरस है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस वायरस से इंफेक्शन देश में पहले भी होते रहे हैं। यह वायरस ज्यादातर बच्चों, बड़ों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में फैलता है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें