heat broke the record of five years sun made one feel the intense heat

तेज गर्मी की वजह से निकल आए छाते।
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार


आगरा में होली के बाद से ही सूरज ने अपनी तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को शहर का तापमान 40 पार पहुंच गया। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे अधिकतम तापमान से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। शनिवार को हल्की बूंदा-बांदी की संभावना मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र व्यक्त कर रहा है।

मौसम का मिजाज इस साल बदला-बदला सा है। आमतौर पर मार्च के महीने को सुकून भरा माना जाता है। अप्रैल से गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करती है, लेकिन इस साल होली से पहले ही अधिकतम तापमान 36 पार पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को पूरे दिन सूरज की किरणें पसीना छुड़ाती रहीं। दिन में गर्म हवाओं ने भीषण गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। शुक्रवार को आसमान में बादलों के पूर्वानुमान के बावजूद तापमान से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना है। आरबीएस कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र, मौसम विभाग के डॉ. संदीप सिंह के अनुसार शनिवार को बारिश और हवा से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से फिर से तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी।

मार्च माह का तापमान

तिथि             अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

28 मार्च 2024            40.8             22

28 मार्च 2023            37             18.6

28 मार्च 2022            39.9             20

28 मार्च 2021            36.7             17.8

28 मार्च 2020            27.4             18.9

आज का तापमान (पूर्वानुमान)

अधिकतम तापमान- 39

न्यूनतम तापमान- 23

सूर्योदय- 6:13

सूर्यास्त- 6:34

एक्यूआई- 82

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *