heat made the condition of Agra miserable mercury crossed 40 In the last week of March

तेज धूप और गर्मी से बच्चे को बचाने का प्रयास करती महिला।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


आगरा में मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी से हाल बेहाल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तेज धूप ने मई की गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले सप्ताह में भी तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। रविवार को बादल छाएंगे मगर गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

ग्रामीण अंचल के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को ओले और बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

इससे दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया। घरों में लोगों ने एसी, पंखे और कूलर चालू कर दिए। ताजमहल में दोपहर में सन्नाटा पसर गया। सुबह और शाम पर्यटकों की भीड़ रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहेगा। अधिकतम पारा 40 के आसपास बना रहेगा। ब्यूरो

तापमान

अधिकतम 38.0

न्यूनतम 23.0

सूर्योदय 6:10 बजे

सूर्यास्त 6:34 बजे

एक्यूआई 124



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *