Heavy rain in Jhansi for six hours, silence prevails on the roads

चक्रवर्ती तूफान मोंथा का असर बृहस्पतिवार को भी झांसी में देखने को मिला। छह घंटे से झांसी में झमाझम बारिश हो रही है। अब तक करीब 25 मिलीमीटर पानी गिर चुका है। मौसम विभाग ने दिनभर बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बुधवार रात से ही झांसी में रुक-रुककर फुहार गिर रही थी। सुबह छह बजे से हल्की वर्षा शुरू हो गई थी। मगर 6:30 बजते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई थी, जो दोपहर 12 बजे तक भी जारी है। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव भी हो गया है। इसके अलावा वातावरण में ठंडक हो गई है। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *