Heavy rain, still railway colony thirsty for three days

रेलवे कॉलोनी में पानी भरते लोग
– फोटो : अमर उजाला

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। अपने कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं देने के लिए रेलवे करोड़ों खर्च करता है, फिर भी कर्मचारियों के परिवारों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बीते तीन दिन से पश्चिम रेलवे कॉलोनी में पीने का पानी नहीं पहुंच सका है। ऐसे कर्मियों के परिवार इधर उधर से पानी भरने को मजबूर हैं। इस मामले को कर्मचारी यूनियन ने रेलवे प्रशासन के सामने रखा है।

रेलवे की पश्चिम रेलवे कॉलोनी में लगभग चार हजार परिवार रहते हैं। यहां नल से पानी आता है। लेकिन, भीषण गर्मी में यहां रहने वाले रेलकर्मियों के परिवार एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के सीआईजी मंडलीय मुख्यालय के सदस्य गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी कॉलोनी में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। लोग ऑटो किराये पर लेकर हैंडपंप से पानी भरकर ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे ने दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए हैं, जिनके पानी का कोई इस्तेमाल नहीं है, उसे नाले में बहाया जा रहा है। साथ ही ट्रेनों में पानी भरने के लिए भी कॉलोनी की आपूर्ति बाधित की गई है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कॉलोनी में पानी की आपूर्ति को लेकर शिकायत मिली है, जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *