अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Fri, 10 Apr 2026 12:25 PM IST

Justice Yashwant Verma News : दिल्ली वाले घर में भारी मात्रा में जले नोट मिलने के मामले में जांच के घेरे में आए जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस वर्मा ने पांच अप्रैल को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। जांच चलने के चलते उन्हें न्यायिक कार्य से अलग रखा गया था। उनके खिलाफ महाभियोग की भी तैयारी की जा रही थी।  


High Court Justice Yashwant Verma resigns after large quantity of burnt currency found Delhi home

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला / एजेंसी



विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उनके दिल्ली वाले घर में भारी मात्रा में जले हुए नोट मिलने के मामले में उनके खिलाफ आंतरिक जांच चल रही थी। साथ ही महाभियोग की भी चर्चा थी। इसी बीच उन्होंने पद से त्याग पत्र दे दिया है। दिल्ली वाले घर में जले हुए कैश मिलने के बाद उनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया गया था। पांच अप्रैल 2025 को उन्होंने शपथ ग्रहण किया था। न्यायिक कार्य से उनको फिलहाल अलग किया गया था। उनके खिलाफ महाभियोग लाने के मामले में कमेटी का गठन किया गया है। कई सांसदों ने संसद में जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए नोटिस दिया था। फिलहाल जस्टिस वर्मा के खिलाफ आतंरित जांच कमेटी जांच कर रही है। 


Trending Videos

राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें