लंबे इंतजार के बाद जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 का शासनादेश जारी कर दिया गया। जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है। जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात में भर्ती से जुड़ी सभी औपचारिकताओं के पूरे होने का आश्वासन मिला था।
आभार जताने वालों में कमलेश यादव, मोहित राजपूत, जितेंद्र शुक्ला, राहुल यादव, मुकेश यादव व राहुल पासवान आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि फरवरी 2021 में विज्ञापन जारी होने से लेकर अब तक यह भर्ती कानूनी पेचीदगियों, मूल्यांकन विवाद और कोर्ट की सुनवाई में अटकी रही। हाल ही में उच्च न्यायालय ने सभी रिट याचिकाओं को खारिज कर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया।
